मध्यप्रदेश

शादी का झांसा, ठगी और धमकी का आरोप: BJP नेत्री किरण रायकवार के बेटे पर गंभीर आरोप

इंदौर (शिखर दर्शन) // बुरहानपुर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण रायकवार के बेटे वतन रायकवार पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि वतन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लाखों रुपये ठग लिए। जब शादी की बात आई, तो किरण रायकवार ने जातिसूचक टिप्पणी कर रिश्ता तोड़ दिया।

रसूख का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, बीजेपी नेत्री किरण रायकवार ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए इस मामले को दबाने की कोशिश की। पहले शादी के लिए सहमति जताने के बाद दहेज की मांग की गई और फिर कुंडली दोष का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वतन रायकवार ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की और उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता

पीड़िता ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज करवाई और सीएम हेल्पलाइन पर भी मामला उठाया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पैसों के लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिए हैं। बावजूद इसके, पुलिस अब तक मामला दर्ज नहीं कर रही।

बीजेपी नेत्री ने साधी चुप्पी

जब इस मामले में बुरहानपुर की महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि वे जल्द इंदौर आकर इस मामले में चर्चा करेंगी।

पुलिस पर दबाव, जांच के दावे

इस पूरे मामले में पुलिस पर राजनीतिक दबाव नजर आ रहा है, जिससे अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच की बात कहकर मामले को टालते दिख रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!