बस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या,साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम इलाके में दहशत !

नारायणपुर// भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में मौत के घाट उतार दिया मतदान से पहले ही नक्सलियों ने नारायणपुर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । जिले के कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को मौत के घाट उतार दिया । वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है । जानकारी के अनुसार भाजपा नेता रतन दुबे चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए थे जिसके चलते वे घर-घर जाकर लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे ।वहीं शाम 5:00 बजे साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता का सामना नक्सलियों से हो गया , बाजार में ही उनकी हत्या कर नक्सली फरार हो गए । घटना शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है । इस घटना से पुलिस अलर्ट हो गई है । जैसा कि यह इलाका पूरी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहलाता है, और यहां नक्सली लगातार चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी भी दे रहे हैं,तथा बैनर पोस्टर के जरिए भाजपा और कांग्रेस का विरोध भी जाता रहे हैं । वहीं अब भाजपा नेता की हत्या करके नक्सलियों द्वारा इस इलाके में दहशत फैलाने का काम भी किया गया हैं । इधर कांकेर में भी नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!