रायपुर संभाग

108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी पर आयकर विभाग का छापा , दस्तावेजों को खंगाल रही टीम…

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस (JAES) के दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह से अवंती विहार स्थित कंपनी के कार्यालय में 8 से 10 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को कंपनी के वित्तीय लेन-देन से जुड़ी कुछ अनियमितताओं की आशंका थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कंपनी के रिकॉर्ड्स, बैंक डिटेल्स और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल विभाग की कार्रवाई जारी है और इस पर आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!