Blog

जिस्म और सेक्स की चाह में विधवा से रचाई शादी , जब बदन की आग ठंडी हुई तो ब्लैकमेल कर शुरू किया गंदा खेल – पढ़ें एक पीड़िता की चौंकाने वाली कहानी

विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला

कोडरमा (शिखर दर्शन) // झारखंड के कोडरमा जिले में एक विधवा महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक के जरिए महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की, फिर जब उसका सच सामने आया तो महिला से दूरी बनाने पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को समाज में बदनाम करने की कोशिश की। पीड़िता ने सतगावा थाना में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फेसबुक से शुरू हुआ धोखा, शादी के बाद खुली सच्चाई

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के पति का निधन करीब पांच साल पहले हो चुका था। वह अपने दो बच्चों के साथ जीवनयापन कर रही थी। इसी दौरान सतगावा थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक नाम के एक युवक की नजर महिला पर पड़ी। उसने लक्ष्मी सेठ के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पहले दोस्ती की और फिर मीठी-मीठी बातों से महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जब महिला को पता चला कि अभिषेक पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी है, तो उसने खुद को इस रिश्ते से अलग करने की कोशिश की।

ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

जब महिला ने युवक से दूरी बनानी चाही, तो उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे वह समाज में बदनाम हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर सतगावा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी के बढ़ते मामले

यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया के जरिए किस तरह लोग झांसे में आकर ठगी और ब्लैकमेलिंग के शिकार हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों को सावधान रहने और अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!