राष्ट्रीय

सीमा हैदर मनाएगी अपना पहला करवा चौथ पति सचिन के लिए रखेगी व्रत मायके से आया पूजा का सामान

शिखरदर्शन न्यूज// सीमा हैदर अपने पति सचिन मीना की लंबी आयु के लिए “करवा चौथ” का व्रत रखेंगी। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस व्रत के लिए उनके मायके से पूजा और व्रत का सामान आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा कहती हैं की यह मेरा पहला “करवा चौथ” व्रत है और मैं बहुत खुश हूं। प्यार के लिए पाकिस्तान की सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर सनातन धर्म के रीति रिवाज वा हिंदुओं के त्यौहार “करवा चौथ” को काफी उत्साह के साथ माना रही है । वह भारत आकर सनातनी परंपराओं व रीति रिवाज से भली-भांति परिचित होकर अत्यधिक प्रभावित हुई हैं । एवं वैदिक पूजा पद्धति पर उनका अपना एक अलग ही विश्वास कायम हुआ है। अब सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा की लंबी आयु के लिए “करवा चौथ” का व्रत रखेंगी साथ ही उन्होंने बताया कि इस व्रत के लिए उनके मायके से पूजा और व्रत का सामान आया है । सीमा हैदर बताती हैं कि “करवा चौथ” व्रत के लिए उनकी मां ने व्रत और पूजा का संपूर्ण सामान भेजा है । और वह अपने पति सचिन की लंबी आयु के लिए “करवा चौथ” का व्रत पूरे विश्वास के साथ रखेंगी, और उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका पहला “करवा चौथ” है और और वह बहुत खुश हैं सीमा हैदर यह भी कहती है कि भारत जैसा सुंदर देश दुनिया पूरी दुनिया में नहीं है यहां पर हर त्यौहार को एक अलग खुशी और एक अलग अंदाज के साथ मनाया जाता है जिसे किसी के लिए भी भूलना इतना आसान नहीं हो सकता साथ ही अंत में सीमा ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाते हुए अपनी बात पूरी की ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!