रायपुर संभाग

एक जिले में दो डीईओ ! हाई कोर्ट के स्टे के बाद प्रशासनिक नियुक्ति पर विवाद, कार्यालय में तनातनी

रायपुर (शिखर दर्शन) // क्या एक जिले में दो जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्य कर सकते हैं? नियमों के अनुसार संभव नहीं, लेकिन सारंगढ़ जिले में यह स्थिति बन गई है, जहां एक ही पद पर दो डीईओ काम कर रहे हैं। इस विवाद की वजह हाई कोर्ट का स्टे आदेश बना है, जिसके चलते कार्यालय में प्रशासनिक खींचतान तेज हो गई है।

हाई कोर्ट के स्टे से उलझा मामला

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने पहले से कार्यरत डीईओ एलपी पटेल का स्थानांतरण कर विभावरी सिंह ठाकुर को नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया था। हालांकि, एलपी पटेल ने इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। अब दोनों अधिकारी खुद को डीईओ मानते हुए पदभार संभालने के लिए आमने-सामने आ गए हैं।

कार्यालय में हंगामा, गाली-गलौच के आरोप

प्रशासन द्वारा नियुक्त विभावरी सिंह ठाकुर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर एलपी पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकुर का कहना है कि पटेल ने उन्हें पदभार ग्रहण नहीं करने दिया और इस दौरान कार्यालय में गाली-गलौच व अभद्रता की।

प्रशासन के लिए चुनौती बनी स्थिति

इस स्थिति ने जिला प्रशासन के सामने असमंजस खड़ा कर दिया है। अब यह देखना होगा कि हाई कोर्ट के अगले आदेश और प्रशासनिक हस्तक्षेप से इस विवाद का समाधान कैसे निकलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!