मध्यप्रदेश

MP में भीषण सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मारी, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

जबलपुर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के जबलपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मृतक आंध्र प्रदेश के निवासी थे और प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा जबलपुर जिले के सिहोरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर मोहला बरगी के पास आज सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार, एक सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से भी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रशासन अलर्ट पर, राहत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है, और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रद्धालुओं की यात्रा बदली मातम में

श्रद्धालु महाकुंभ के पवित्र स्नान के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन यह सफर उनके लिए काल बन गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच में जुटा है और ट्रक चालक की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

यह भीषण हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!