मध्यप्रदेश

महाकुंभ के कारण रीवा-सतना में भीषण जाम, CM डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल (शिखर दर्शन) // प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण मध्य प्रदेश के रीवा, सतना सहित अन्य सीमावर्ती जिलों में यातायात प्रभावित हुआ। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा, सतना, सीधी, मऊगंज और मैहर के प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और यातायात सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने हाल ही में देवास से लौटकर रीवा और सतना में बढ़ते यातायात दबाव की समीक्षा भी की। बैठक में समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया ताकि प्रशासन और समाज मिलकर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कर सकें।

यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। पिछले पखवाड़े की तरह इस बार भी यात्रियों को ठहरने, भोजन और मूलभूत आवश्यकताओं की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी रीवा से शामिल हुए और स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि वे लगातार निगरानी रखें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को भी निर्देश दिए कि वे यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और स्थानीय समाजसेवी मिलकर सेवा कार्यों को गति दें ताकि श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!