Blog

बोधगया मुक्ति आंदोलन में शामिल उपासिकाओं का सम्मान, प्रतिभाशाली छात्रों का अभिनंदन

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // महाबोधि महाविहार, बोधगया के मुक्ति आंदोलन में सहभागिता निभाने वाली बिलासपुर जिले की उपासिकाओं के सम्मान एवं समाज के प्रतिभाशाली छात्रों के अभिनंदन हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार की संध्या डॉ. अंबेडकर सामाजिक भवन, अंबेडकर नगर, मगरपारा चौक, बिलासपुर में संपन्न हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बोधगया, बिहार जाने वाली पूरी टीम का उत्साहवर्धन करना था, जिसमें प्रमुख रूप से वंदना भांगे ताई, सुजाता वाहने ताई, अनामिका पाटिल ताई, चेतना तम्हाने ताई, अनिता लावहात्रे ताई, अनिता मेश्राम ताई, प्रकृति बौद्ध ताई, प्रतिमा सहारे ताई, कांता मेश्राम ताई शामिल थीं।

इसके साथ ही समाज के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विशेष उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सम्मानित होने वाले छात्रों में निकिता खोबरागड़े, डॉ. गणेश कुमार कोसले, भानेश्वर डहरिया शामिल थे। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और शिक्षा व सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज बौद्ध, डॉ. घनश्याम मेश्राम, दिलीप मेश्राम, विनोद ऊके, अजय नागले, स्वराज मेश्राम, कपिल डोंगरे, एस. आर. वाल्के, कमलेश लावहात्रे, संतोष खोबरागड़े, शैलेश खोबरागड़े, नितेश अंबादे, कुणाल रामटेके, जितेंद्र खोबरागड़े, देवेंद्र मोटघरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में शिक्षा और सामाजिक चेतना की भूमिका पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस आयोजन ने उपस्थित समुदाय में उत्साह और जागरूकता का संचार किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!