मध्यप्रदेश

भीषण हादसा ! चलती ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, खौफनाक मंजर देख दहशत में लोग

नीमच (शिखर दर्शन) // जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

यह हादसा रविवार को नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हुआ, जब फर्श पत्थर से लदे ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, और ड्राइवर उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि दो किलोमीटर दूर से लपटें नजर आ रही थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!