दुर्ग संभाग

Railway News: दुर्ग रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन को बड़े हादसे का इंतेजार ? RPF-GRP की नाक के नीचे सब्जी वाले बेखौफ, ट्रैक के बीच में रख रहे सब्जियां, देखें Video

रायपुर/दुर्ग (शिखर दर्शन) // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के दुर्ग रेलवे स्टेशन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी जारी है। रेलवे प्रशासन की नाक के नीचे फल-सब्जी विक्रेता बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे ट्रैक पर सब्जियों के कैरेट, बोरियां और कार्टून रखकर कारोबार भी कर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

यह स्थिति रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। नियमों के विपरीत ट्रैक पार करने और वहां सामान रखने के बावजूद संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पूर्व में भी जीआरपी के एक स्टाफ द्वारा इन व्यापारियों से वसूली करने का मामला सामने आ चुका है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों का उल्लंघन बदस्तूर जारी है।

अब सवाल उठता है कि क्या जीआरपी की तरह आरपीएफ भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है या कोई और कारण है जो कार्रवाई नहीं हो रही? यह मामला उच्च अधिकारियों के लिए जांच का विषय है, क्योंकि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह लापरवाही किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

(तस्वीरें: 8 फरवरी, शनिवार की)

देखें Video

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!