मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज भोपाल दौरे पर, सीएम से करेंगे मुलाकात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित

भोपाल (शिखर दर्शन) // केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:30 बजे तक खट्टर का समय मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 4:30 बजे हिंदी भवन में स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।

मोती नगर बस्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

भोपाल में रेलवे की जमीन पर बसी मोती नगर बस्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज भी जारी रहेगी। प्रशासन ने 110 दुकानों को हटाने की तैयारी की है। अतिक्रमण विरोधी अभियान को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि मोती नगर बस्ती करीब 40 से 50 साल पुरानी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!