इजरायल ने बजाया गाजा का बाजा , बम और गोलों के धमाकों से गूंज रहा गाजा !

यरुशलम // गाजा पट्टी में शनिवार रात से शुरू हुए इजरायली सेना के भीषण हमले रविवार देव रात भी जारी रहे, हमास ने इन हमलों का पूरी ताकत से मुकाबला करने का ऐलान किया है । हमले के बाद गाजा का पूरा इलाका युद्ध के मैदान में बदल गया और जगह-जगह सिर्फ और सिर्फ लड़ाई के सामान बिखरे हुए हैं ।आकाश से इजरायली विमान बम गिरा रहे हैं,तो जमीन पर इजरायली सेना के टैंक आग उगल रहे हैं । कान फोड़ू धमाकों के बीच कई इमारतें जमींदोज हो रही है और कई रियासी इलाकों में बम गिराए जाने की वजह से वहां के रहवासियों की मौत भी हो रही है । इजरायली सेना ने हमास के 150 से ज्यादा भूमिगत ठिकानों को बर्बाद करने का दावा किया है । पूरी दुनिया के संपर्क से कटी गाजापट्टी में 23 लाख फिलिस्तीनी किस हाल में है इसका पता नहीं लगाया जा रहा है मृतकों और घायलों की संख्या अब तक 20 हजार पर कर चुकी है कई लोग लापता है । कई देश और संस्थाओं ने इस स्थिति पर चिंता जताया है । 7 अक्टूबर को हुए हमास के बर्बर हमले के तीन सप्ताह बाद इजरायली सेना ने शनिवार रात आतंकवादी संगठन के प्रभाव वाली गाजा पट्टी में बिना घोषणा के जमीनी हमला कर दिया इससे पहले इजरायली सेना ने दो दिन गाजा में घुसकर सीमित कार्रवाई की थी वैसे इजरायल के लड़ाकू विमान 7 अक्टूबर से ही गाजा पर बमबारी कर रहे हैं । इससे शनिवार तक वहां पर 8300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बाल के प्रमुख अबू साहिबान हवाई हमलावर दस्ते के प्रमुख जैसे कई वरिष्ठ कमांडरों को मारने का इजरायली सेना ने दावा किया है। शनिवार रात कार्रवाई से पहले ही गाजा पट्टी की बिजली गुल हो गई थी और वहां के लैंडलाइन फोन मोबाइल फोन और इंटरनेट का संपर्क भंग हो गया था । इस प्रकार से इजरायली सेना से घिरे गाजा का बाकी दुनिया से हर तरह से संपर्क टूट गया है। युद्ध से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है ,कई परिवार आपस में बिछड़ गए है स्थिति अत्यंत भयावह हो चुकी है,चारो तरफ त्रहिमाम मचा हुवा है खाने पीने की वस्तुएं भी नही है बच्चे बूढ़े वा महिलाए जो जीवित है उनकी स्थिति दयनीय है दवाई एवम चिकत्सा संबंधी संसाधनों के उपलब्ध नहीं होने की वजह से इंसानी जीवन पूरी तरह खतरे में है ।
