बिलासपुर संभाग

भारी वाहन की टक्कर से बंदर ने गंवाई जान , बिल्हा मेन रोड “नेशनल हाईवे” की घटना, सड़क पर पड़ा है शव किसी को परवाह नही !

बिलासपुर // बिल्हा // नेशनल हाईवे 130 पर गाड़ियों की रफ्तार निरंतर जारी है , बिलकुल बिल्हा बस्ती के ऊपर से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर किसी वाहन की टक्कर से एक बंदर की मौत हो गई ,और शव सड़क पर करीब दो दिनों से पड़ा है । परंतु हाईवे से गुजरने वाले किसी व्यक्ति की संवेदना अभी तक नही जागी जिससे एक वानर के शव का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जा सके ,अगर यही घटना किसी मनुष्य के साथ होती तो शासन प्रशासन सभी सक्रिय हो गए होते और सड़क जाम करने से लेकर तमाम विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग इकठ्ठा हो गए होते , परंतु दुख की बात है की किसी व्यक्ति अथवा संगठन की संवेदना नही जागी जबकि इस घटना को आज पूरे दो दिन हो गए है । इधर हमारे बिल्हा रिपोर्टर ने अपने स्तर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों को यह जानकारी भी दी है ।अब देखना ये है की कब और किसकी संवेदना जागती है और सड़क दुर्घटना में मृत वानर का ससम्मान अंतिम संस्कार कब होता है । विडंबना है की वन विभाग को भी इसकी परवाह नही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!