राजसी श्रृंगार के साथ महाअष्टमी पर हुई देवी की विशेष पूजा, 108 कन्याएं हुई शामिल,त्रिपुर सुंदरी मरिमाई माता मंदिर समिति का आयोजन !

बिलासपुर // न्यू लोको (रेलवे )कॉलोनी स्थित मरिमाई माता मंदिर में नवरात्रि की महाअष्टमी पर देवी का विशेष राजसी श्रृंगार किया गया , और पूजा अर्चना की गई सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की अत्यधिक भीड़ देखी गई मंदिर समिति के द्वारा श्री श्री श्री त्रिपुर सुंदरी मरीमाई माता का भव्य राजसी श्रृंगार किया गया । बात नवरात्रि की हो और कन्या पूजन वा कन्या भोजन की ना हो तो पूरा पर्व अधूरा कहलाता है । इसलिए मंदिर समिति के द्वारा परंपरागत रीतियों के अनुसार मंदिर परिसर में ही 108 कन्याओं का पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया । मंदिर समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार खेत्रपाल ने बताया की साल में पड़ने वाली दो नवरात्रि “शारदीय” एवम “चैत्र” दोनो ही में मंदिर समिति द्वारा वैदिक रीति वा परंपराओं का विधिवत पालन करते हुए देवी की आराधना के साथ कन्या पूजन की विशेष व्यवस्था की जाती है । उन्होंने यह भी बताया की यह मंदिर लगभग 125 वर्ष पुरानी है, और अंचल के भक्तो की भावनाएं इस मंदिर से बहुत ही गहराई से जुड़ी हुई है , मंदिर के पूजा प्रभारी श्री तरुण आचारी ने बताया की मरिमाई माता मंदिर में दूर दूर से भक्तो का आना होता है यहां तक की श्री आचारी ने बताया की इस मंदिर के भक्त भारत के बाहर विदेशों से भी आते है और जो भक्त आने में असमर्थ होते है वे भी अपनी मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कराते है । मंदिर में आए हुए दर्शनार्थियों ने बताया की देवी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करती है इसी श्रद्धा और विश्वास से वे यहां आते है । समिति के सदस्य रवि पासवान और राजेंद्र सिंह ने बताया की इस वर्ष मंदिर में 1131 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है । मंदिर समिति ने यह भी बताया की नवरात्रि के पावन पर्व की उपासना का समापन नवमी के दिन श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य दीपक दुबे के द्वारा पूर्णआहुति के साथ हवन इत्यादि के द्वारा किया जाएगा ।



