रायपुर संभाग

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: CM साय ने भाजपा की जीत का किया दावा, कहा- “दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार”

रायपुर (शिखर दर्शन) // दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद एक्जिट पोल के रुझान सामने आ गए हैं, जिसमें सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की जीत का दावा किया है।

सीएम साय ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल को देखकर यह स्पष्ट होता है कि देश की जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 वर्षों तक आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है और इस बार दिल्ली में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

सीएम साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज छत्तीसगढ़ दौरे की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर विद्यासागर महाराज ने राष्ट्रीय संत समाधि ली थी, जहां उनका एक परिसर बनेगा। यह परिसर उनके जीवन और उद्देश्यों को प्रदर्शित करेगा, जिससे देश-विदेश से लोग अवगत हो सकेंगे और समाज को दिशा मिलेगी। इस परियोजना का लाभ पूरे राष्ट्र को होगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने कार्टून के जरिए फिर किया कांग्रेस पर हमला, कहा- भूपेश के आतंक से खुद त्रस्त थे कांग्रेसी…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button