महाकुंभ में ‘पुष्पा’ का जलवा: अल्लू अर्जुन के फैन ने गंगा स्नान कर बोले फिल्मी डायलॉग

प्रयागराज (शिखर दर्शन) // महाकुंभ में श्रद्धालु जहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं एक अनोखा नजारा भी देखने को मिला। महाराष्ट्र से आए एक युवक ने फिल्म पुष्पा 2 के अंदाज में संगम में स्नान किया और अल्लू अर्जुन के मशहूर डायलॉग्स सुनाए। युवक हूबहू ‘पुष्पा’ की लुक में नजर आया और “फायर नहीं, वाइल्ड फायर है मैं…” जैसे डायलॉग बोलकर लोगों का ध्यान खींचा। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
हर 12 साल में होने वाले इस महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है। खास बात यह है कि 144 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं। इसी कारण इसे महाकुंभ कहा जा रहा है, और इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सभी कुंभों से अधिक रहने की संभावना है।
श्रद्धालुओं की गिनती और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है। इस बार AI-बेस्ड कैमरों की मदद से मेले में आने वालों की संख्या रिकॉर्ड की जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
