बिलासपुर संभाग

अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भूपेश बघेल ने बिलासपुर में निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रमोद नायक के समर्थन में किया प्रचार

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // नगरीय निकाय चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। न्यायधानी बिलासपुर में जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली।

इस रैली में विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन पर पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। साथ ही एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली सकरी से सिरगिट्टी तक प्रस्तावित थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर प्रशासन के फैसले का विरोध किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!