दिल्ली

दिल्ली चुनाव: CM आतिशी और केजरीवाल की वोटरों से अपील – ‘गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी’

दिल्ली (शिखर दर्शन) // दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। आतिशी ने इसे एक ‘धर्मयुद्ध’ करार दिया, जबकि केजरीवाल ने इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा।

CM आतिशी ने बताया चुनाव को ‘धर्मयुद्ध’

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दिल्ली का आज का चुनाव सिर्फ़ एक चुनाव नहीं, बल्कि धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूं कि वे वोट डालें और काम के लिए, अच्छाई के लिए मतदान करें।”

केजरीवाल ने कहा – ‘झूठ और नफरत को हराना है’

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोटरों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “आज का दिन सिर्फ वोट डालने का नहीं, बल्कि दिल्ली के बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखने का है। हमें झूठ, नफरत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”

मतदान जारी, 1.56 करोड़ वोटर करेंगे फैसला

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली की हॉट सीटों पर सबकी नजर

दिल्ली चुनाव में कई हॉट सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां अर्धसैनिक बलों और पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं और दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!