Blogबिलासपुर संभाग
नवरात्रि का पांचवा दिन देवी की विशेष आराधना…. श्री त्रिपुर सुंदरी मंदिर में किया गया कुमकुम पूजा के साथ ललितासहस्रनाम !

बिलासपुर // नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति की आराधना के लिए जाना जाता है, नव दिन माता की सनातन परंपरा के अनुसार पूरी दुनियां में अलग अलग रीती एवम विधि से पूजा अर्चना की जाती है ।आज नवरात्रि की पंचमी के दिन न्यू लोको कालोनी रेलवे क्षेत्र में स्थित 125 वर्ष पुरानी श्री श्री श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता मंदिर है, जहां आज माता की कुमकुमार्चन पूजा की गई तथा ललिता सहस्त्रनाम पाठ के साथ विशेष आराधना की गई इसके पश्चात सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद स्वरूप कुमकुम वा श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया । यह जानकारी मंदिर समिति के पूजा प्रभारी श्री तरुण आचारी ने दी ।



