Blogबिलासपुर संभाग

अचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रबुद्धजनों को उसके पालन करने की चिंता बिलकुल भी नहीं….पुलिस को करनी पड़ रही कार्यवाही,उतारनी पड़ रही कई वाहनों के नंबर प्लेट में लगी पदनाम वाली पट्टियां !

बिलासपुर//चुनावी सरगर्मी जोरो पर है, लोकतंत्र के उत्सव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो इसका पुलिस द्वारा बखूबी इंतज़ाम भी किया जा रहा है । जैसा की लोकतंत्र में जरूरी है की जब मतदान अथवा उसकी तारीख नजदीक हो नियमतः भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा समस्त संबंधित क्षेत्र में “अचार संहिता” कानून लागू किया जाता है, जिसके प्रत्येक अनुबंधों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का एवम प्रत्येक सरकारी मुलहाजिम का तथा समाज के हर अंतिम व्यक्ति का फर्ज होता है की उक्त कानून के प्रत्येक अनुबंधों का पालन नैतिकता पूर्वक करे और उसकी गरिमा को बनाए रखे।परंतु हमारे बीच कुछ ऐसे शिक्षित लोग भी रहते है की किसी कानून को ताक में रखकर अपनी ही चलाने की कोशिश करते है इन्हे ये समझ नही आता की किसी कानून को बनाने वा उसके लागू करने के पीछे शासन प्रशासन की क्या मंशा है,उसका समाज में लागू किए जाने के पीछे का मकसद क्या है,बजाय इसके लोग कुछ भी करते रहते है या फिर तात्कालीन कानून की परवाह नही ही नही करते ऐसा ही कुछ वर्तमान में चल रहा है लोग अपनी गाड़ियों में पदनाम वाली पट्टी लगाने से बाज नहीं आ रहे है जिसके कारण पुलिस को ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करनी पड़ रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!