29 जनवरी महाकाल आरती: मौनी अमावस्या पर महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट:
उज्जैन (शिखर दर्शन) // माघ अमावस्या के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार अलसुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भस्म चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया।
महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला से अलंकृत किया गया। विशेष पूजन के पश्चात बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में मनोकामना व्यक्त की और बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। “जय जय श्री महाकाल,” “हर हर महादेव,” और “ॐ नमः शिवाय” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
