बिलासपुर संभाग
वाहन चेकिंग के दौरान फिर जप्त हुए 7 लाख , सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही!

बिलासपुर// जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जैसवाल एवम नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में तथा थाना प्रभारी श्री नवीन देवांगन के नेतृत्व में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड स्थित काली मंदिर के पास चेकिंग प्वाइंट निर्धारित कर आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे अचानक एक वाहन से पुलिस को 7 लाख रुपए बरामद हुए, जिसका की वाहन सवार द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही किए जाने के कारण विधिवत जपती की कार्यवाही की गई । सिरगिट्टी पुलिस का कहना है की ऐसी चेकिंग की कार्यवाही कभी भी किसी भी वक्त होते रहेगी ।



