अन्तर्राष्ट्रीय

बड़ी खबर: श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल, भारत-श्रीलंका के रिश्तों में तनाव

श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार तड़के डेल्फ्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करते समय गोलीबारी की, जिसमें 5 मछुआरे घायल हो गए। दो मछुआरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भारत ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए श्रीलंकाई अधिकारियों से औपचारिक विरोध व्यक्त किया और श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान जारी करते हुए इसे अस्वीकार्य कार्रवाई बताया। मंत्रालय के अनुसार, मछुआरे कराईकल बंदरगाह से सुबह तड़के डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने गए थे, जब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें समुद्री सीमा पार करने के आरोप में घेर लिया। इसके बाद, मछुआरे नाव को तमिलनाडु की ओर ले जाने की कोशिश करने लगे, जिस पर नौसेना ने गोलीबारी की।

घायल मछुआरों को जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंतुरई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी जाफना में घायल मछुआरों से मिले और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!