रायपुर संभाग

नगरीय निकाय चुनाव: रायपुर सहित 10 नगर निगमों में बीजेपी ने की चुनाव संचालकों की नियुक्ति, बृजमोहन और राजेश मूणत को सौंपी गई रायपुर की जिम्मेदारी

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किए चुनाव संचालक और समन्वयक

रायपुर (शिखर दर्शन) // भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निकायों के लिए चुनाव संचालक, सह संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की ओर से यह नियुक्तियां की गईं हैं।

रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत को सौंपी गई है। इसके साथ ही रायपुर निगम के लिए चंद्रशेखर साहू, सच्चिदानंद उपासने और श्रीचंद सुंदरानी को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर नगर निगम के लिए विधायक अमर अग्रवाल को संचालक और विधायक धर्मजीत सिंह को सह-संचालक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, रामदेव कुमावत और किशोर राय को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रकार, भाजपा ने अन्य नगर निगमों जैसे दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ के लिए भी संयोजक-सहसंयोजक और समन्वयक नियुक्त किए हैं, ताकि पार्टी प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!