बिलासपुर संभाग
भारीमात्रा में कच्ची महुवा शराब जप्त ,बिक्री के लिए छिपा के रखा था , चकरभाटा पुलिस को मिली सफलता
बिलासपुर//पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति गांव में अपने घर की बड़ी में भारी मात्रा में महुआ की शराब छुपा कर रखा हुआ है। और वह चोरी छुपे बाड़ी के आड़ में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा है । सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर रहंगी बस्ती पहुंच कर मुखबिर के बताए अनुसार छापा मार कार्रवाई की जहां पर एक घर में संजय यादव नाम का व्यक्ति अपने बाड़ी के अंदर भारी मात्रा में कच्ची महुआ की शराब छुपा कर रखा हुआ था जिसे वह मौका पाकर बिक्री कर रहा था पुलिस ने घेराबंदी कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ की लगभग 36 लीटर शराब जप्त की है, जिसकी कीमत लगभग 7200 रुपए बताई जा रही है, पुलिसिया छापा मारा कार्यवाही जिले में चल रहे “निजात अभियान” के तहत की गई है ।



