मध्यप्रदेश

सीमांकन कार्य के दौरान विवाद: 50 से अधिक लोग भिड़े, पटवारी की गाड़ी में तोड़फोड़, पत्थरबाजी में कलेक्टर और तहसीलदार सहित अधिकारी मौके से भागे

ग्वालियर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सीमांकन के दौरान हुए एक विवाद में जमकर हंगामा हुआ। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली मेहरा में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सीमांकन करने पहुंचे राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

यह घटना उस समय घटित हुई जब हाईकोर्ट के आदेश पर कलेक्टर, पटवारी, आरआई समेत अन्य राजस्व अमला जमीन का सीमांकन करने पहुंचे थे। सीमा चिह्नित करते समय दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिससे माहौल गरम हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और उग्र भीड़ ने पथराव भी करना शुरू कर दिया।

इस दौरान पटवारी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, और कलेक्टर, तहसीलदार अनिल राघव समेत राजस्व टीम के अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भागने को मजबूर हो गए। पथराव में अपनी जान को खतरे में देख पटवारी अजय सिंह राणा, तहसीलदार और आरआई ने खेतों की ओर दौड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पटवारी अजय सिंह राणा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह मामला अब पुलिस जांच के तहत है, और पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!