बिलासपुर संभाग
सरकंडा पुलिस ने 7 किलो चांदी के जेवर चेकिंग प्वाइंट में किए जप्त ,आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग में पकड़ा गया अनुमानित 5 लाख के जेवर !
बिलासपुर// पुलिस की ताबड़तोड चल रही वहां चेकिंग की कार्यवाही के दौरान आज सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर अचानक प्वाइंट बना कर थाना प्रभारी श्री जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यवाही की गई, जिसमे चेकिंग के समय पुलिस को चांदी के पायल समेत लगभग 5 लाख रुपए के जेवरात बरामद हुए मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज पेश नही किए जाने के कारण सभी जेवरात को विधि अनुसार जप्त किया गया । उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जैसवाल , नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली ) श्रीमती पूजा कुमार की विशेष उपस्तिथि रही ।



