बस्तर संभाग

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 इनामी समेत 14 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, जवानों ने 2 IED किए डिफ्यूज

बीजापुर (शिखर दर्शन) // सुरक्षाबलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 8 पर 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारियों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 10 किलो के दो आईईडी बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।

डीआरजी बीजापुर, थाना उसूर, कोबरा 205, 210 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने टेकमेटला, नड़पल्ली, और मल्लेमपेंटा इलाकों में विभिन्न ऑपरेशनों को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में गिरफ्तार किए गए माओवादी से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगल से 23 लकड़ी के और 8 लोहे के स्पाइक तथा लकड़ी का बेट लगा हुआ गैती (जमीन खोदने का औजार) बरामद किया।

सुरक्षाबलों द्वारा की गई एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में, गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी से पीड़िया मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी पर तैनात जवानों ने दो आईईडी को डिफ्यूज किया। दोनों आईईडी 5-5 किलो के थे और नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से प्रेशर स्विच सिस्टम से प्लांट किए गए थे।

इस कार्रवाई को डीआरजी बीजापुर, बीडीएस बीजापुर और 85वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

यह बड़ी सफलता सुरक्षाबलों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को मजबूती प्रदान की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!