भाजपा संगठन में सक्रिय द्रोण सोनकलिहारी: सिरगिट्टी के विकास और जनसेवा में अग्रणी भूमिका , भाजपा की जीत के लिए संकल्पबद्ध

बिल्हा (शिखर दर्शन) // भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार, राज्य की साय सरकार और स्थानीय भाजपा संगठन के “ट्रिपल इंजन” मॉडल के साथ महापौर और पार्षद पदों पर भारी जीत का दावा किया है। बिल्हा विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, और युवा नेता डॉ. देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत की।
भाजपा ने दावा किया कि वार्ड नंबर 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 46 और 70 में पार्टी के पार्षद जीतकर आएंगे। इन वार्डों के पार्षद केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में सक्रिय रहेंगे।
द्रोण सोनकलिहारी का संगठनात्मक और सामाजिक योगदान
साहू समाज से ताल्लुक रखने वाले द्रोण सोनकलिहारी, जो सिरगिट्टी के संत कबीरदास वार्ड (वार्ड नं. 11) के निवासी हैं, भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। वे भाजपा के बिल्हा विधानसभा के महामंत्री, युवा मोर्चा तिफरा सिरगिट्टी मंडल के संयोजक और आईटी सेल में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वे बूथ अध्यक्ष (268) के रूप में भी चुनावी दायित्व निभा चुके हैं।
द्रोण सोनकलिहारी का शिक्षा और पेशेवर अनुभव भी उल्लेखनीय है। वे बी.कॉम और एलएलबी की पढ़ाई कर चुके हैं और 2023 में छत्तीसगढ़ बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं।
सामाजिक गतिविधियों में भूमिका
द्रोण सोनकलिहारी सिरगिट्टी क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने माँ मरी माई मंदिर समिति, छठ पूजा महोत्सव समिति, शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति, और कई अन्य संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। ब्लड डोनेशन अभियान में उन्होंने 208 यूनिट रक्तदान का प्रबंधन किया और “लिटिल हेल्प” नामक एनजीओ के सचिव के रूप में भी कार्य किया।
जन आंदोलनों में सक्रियता
द्रोण सोनकलिहारी सिरगिट्टी क्षेत्र में जन आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे हैं। रेलवे फाटक, अंडरब्रिज, और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने सक्रिय नेतृत्व किया। बिजली कटौती के खिलाफ जन आंदोलन और शारदा मंदिर गजरा चौक रोड के निर्माण के लिए भी उन्होंने विशेष प्रयास किए।
महिला आरक्षित वार्ड में राजनीतिक संभावना
द्रोण सोनकलिहारी ने वार्ड नं. 11, जो महिला आरक्षित वार्ड है, में आगामी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक निर्देशों के अनुसार वे पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
द्रोण सोनकलिहारी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो अंत्योदय योजनाओं को लागू कर समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने में सक्षम है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, और महतारी वंदन योजना जैसे कार्यक्रम भाजपा की नीति और दृष्टि का प्रमाण हैं।
स्थानीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता
द्रोण सोनकलिहारी ने सिरगिट्टी क्षेत्र में विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें सिरगिट्टी में एक प्रबुद्ध और जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है।

