महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छत ढहने से 5 कर्मचारियों की मौत, कई लोग दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के भंडारा स्थित रक्षा मंत्रालय के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार (24 जनवरी) सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फैक्ट्री की छत ढह गई, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में आग लग गई और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। मौके पर 14 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं।

विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो सकते हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर हैं और राहत कार्य जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button