महाराष्ट्र

भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 5 कर्मचारियों की मौत, कई घायल

भंडारा (शिखर दर्शन) // महाराष्ट्र से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। भंडारा स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज तड़के विस्फोट होने की सूचना मिली है। इस धमाके में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ था।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस घटना के कारण फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम को भी भेजा गया है। यह घटना फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और हादसों के बारे में सवाल खड़ा करती है।

(घटना के आगे की जानकारी के लिए शिखर दर्शन न्यूज़ से जुड़े रहे अपडेट अभी जारी है)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!