छत्तीसगढ़

वाहन चेकिंग में पुलिस को मिले साढ़े 15 लाख रुपए

रायगढ़ // कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देश पर जिले में प्रवेश करने वाले चेक पोस्ट पर निगरानी दल वाहनों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। शहर के गुड़ी चौक में ब्रेजा कर से दो 2लाख 64हजार ,सेंट्रो कर से चार लाख तथा टाटा कर से 9 लख रुपए बरामद किए गए हैं। रकम के संबंध में कर सवार कोई भी संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दे पाए इसलिए चुनाव आयोग के निर्देश पर रकम को जप्त करने की कार्रवाई की गई है। थाना जूट मिल क्षेत्र अंतर्गत फस्ट टीम एवं जूट मिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई दौरान छाता मुड़ा चौक के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 13 ए एम 9487 को चेक किया गया जिसमें की कर सवार नीरज अग्रवाल पिता कृष्णा अग्रवाल 44 साल निवासी शक्ति के पास से रखे हुए बैग को चेक करने पर बैग में 2,64,500 रुपए बरामद हुआ इसी प्रकार कर क्रमांक CG04 एम टी 8453 को चेक करने पर कर में सवार बबलू मलिक पिता हबीब मलिक निवासी गौशाला पेज मुंडा जिला संबलपुर के पास से चार लाख रुपए नगद बरामद किए गए तथा टाटा कर सीजी 13 ए आर 1594 को चेक करने पर कार में सवार रमेश अग्रवाल पिता वासुदेव अग्रवाल निवासी कूड़ा तराई के पास से बैग में 9 लाख बरामद हुआ पूछताछ में रुपए के संबंध में संबंधित व्यक्तियों के द्वारा कोई संतोष पर जवाब नहीं दे पाए और ना ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया विदित हो कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ₹पचास हजारसे अधिक संपत्ति के परिवहन करते समय उचित कागजात प्रस्तुत करना होगा । इधर कोरबा पुलिस ने हरदी बाजार क्षेत्र में एक बाइक सवार से 15.87 किलोग्राम चांदी बरामद की, पुलिस ने बताया कि हरदी बाजार बलौदा रोड खनिज नाका बैरियर के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दौरान बलौदा की ओर से बाइक में आ रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुरेश सोनी 47 वर्ष निवासी बलौदा जिला जांजगीर चंपा का रहने वाला बताया जिसके गाड़ी में डिक्की के अंदर से चांदी बरामद हुई बाहर हाल चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!