मध्यप्रदेश

मौसम का बदलता मिजाज: दिन में तेज धूप, रात में बर्फीली हवाएं, आज और गिरेगा तापमान

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तेज, रात में बढ़ी ठंड, पचमढ़ी में सबसे कम तापमान

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। राजधानी भोपाल में गुरुवार को दिन का तापमान बढ़ा, जिससे दोपहर की धूप में चुभन महसूस हुई। वहीं, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, शनिवार से गिर सकता है तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। इससे दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही शनिवार से प्रदेश में तापमान गिरने की संभावना है।

इन शहरों में दर्ज हुआ तापमान

बुधवार-गुरुवार की रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में 13.8 डिग्री, भोपाल में 10.2 डिग्री, ग्वालियर और जबलपुर में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9.1 डिग्री और मंडला में 9.5 डिग्री पर रहा।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में रात की ठंड और बढ़ सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!