रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महाराष्ट्र दौरा: मुंबई में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में होंगे शामिल

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वे मुंबई में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा, जिसमें देशभर के प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे और राज्य को एक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री मुंबई एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को राज्य के विकास और उद्योग क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मुख्यमंत्री का नमन, पराक्रम दिवस पर किया याद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, “नेताजी के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उनका साहसिक नेतृत्व और देशप्रेम युवाओं को प्रेरित करता है।”

सीएम साय ने नेताजी के प्रसिद्ध नारे, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा,” का जिक्र करते हुए कहा कि यह नारा आजादी के लिए देशवासियों को सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नेताजी के बलिदान और दृढ़ संकल्प को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रायपुरा ओवरहेड टैंक की सफाई, शाम को प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

शहर के रायपुरा क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई के कारण आज शाम जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नियमित सुबह की जल आपूर्ति के बाद ओवरहेड टैंक की सिल्ट सफाई, कैमिकल ट्रीटमेंट, चैंबरों की सफाई और पेंटिंग का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य को पूरा करने के लिए एजेंसी सतगुरु को अनुबंधित किया गया है। सफाई कार्य के दौरान रायपुरा क्षेत्र की संध्याकालीन जल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित हो सकती है। हालांकि, शहर की अन्य टंकियों से जल आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी।

नगर निगम ने निवासियों से सफाई कार्य में सहयोग करने और शाम को पानी की बचत करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!