मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: दिन में धूप का असर, रात में ठंड बरकरार, कई जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। हवा की दिशा बदलने से दिन में तेज धूप ने ठंड का असर कम कर दिया है, लेकिन रात में तापमान गिरने से ठंड का अहसास अब भी बना हुआ है। राजधानी भोपाल समेत मंडला और पचमढ़ी जैसे शहरों में रात के समय ठंडक का प्रभाव बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना जताई है।

ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी की संभावना
ग्वालियर और चंबल संभाग में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इन इलाकों में मौसम के बदलाव के कारण दिन के तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल रही है, लेकिन रात में ठंड का असर बना हुआ है।

इन जिलों में कोहरे और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जैसे जिलों में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है, जिनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना शामिल हैं।

पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर
प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 7.5 डिग्री, मंडला में 8.5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 8.6 डिग्री और राजगढ़ में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और बारिश का असर बढ़ सकता है। दिन में धूप के बावजूद रात की ठंड और कोहरे के कारण लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button