हैवानियत का नंगा नाच…. पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला मूली और डंडा, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट !

जशपुर (शिखर दर्शन) // जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक खौ़फनाक और बर्बर हत्या का मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी के साथ अमानवीय क्रूरता की हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी पति ने पत्नी के साथ पहले शारीरिक उत्पीड़न किया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए थे। लौटते वक्त किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने यह कह दिया कि वह दूसरी शादी करेगी, जिसे सुनकर पति का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित पति ने पहले जबरन दुष्कर्म किया और फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसका दिल नहीं भरा, तो उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
आरोपी पति ने पूरी रात शव के पास बैठकर उसकी मृत्यु पर कोई पछतावा नहीं दिखाया। अगले दिन ग्रामीणों ने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में गहराई से जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में दहशत और नफरत का माहौल बना रही है, और समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।