डिजिटल लाइब्रेरी की हुई शुरुआत,अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर…..”अंबेडकर युवा मंच” की पेशकश
बिलासपुर// अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर “अंबेडकर युवा मंच” के सौजन्य से नागार्जुन बुद्ध विहार, डा.अंबेडकर नगर, मगरपारा चौक में आयोजित शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम “साक्षर से शिक्षित की ओर अभियान” के तहत डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया जिसमे की समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर लगभग सभी स्तर की किताबे आनलाइन उपलब्धि कराई गई है , इस डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से स्कूली,महाविद्यालीन छात्र छात्राओं के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनेकों युवाओ को स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुवा है, इस बात को लेकर कार्यक्रम में मावजूद छात्र छात्राओं में काफी दिखा, इस आधुनिक लाइब्रेरी के शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा, इस कार्यक्रम की शुरवात वर्ष 2017 से अंबेडकर युवा मंच के द्वारा की गई थी तब से लेकर आज तक यह कार्यक्रम समाज व नगर वासियों के हित को ध्यान में रख कर निरंतर आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना के “वाचन” से हुवा जिसके बाद समाज के प्रबुद्धजनों के द्वारा भारतीय संविधान की विशेषता से उपस्थित युवाओं को अवगत कराया गया और साथ ही साथ भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा की गई एवम उनके देश के प्रति समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को अपने जीवन में बाबा साहब अम्बेडकर के सिद्धांतो को अपनाने की बात पर जोर दिया गया , कार्यक्रम को सफल बनाने में “अंबेडकर युवा मंच के नितेश अंबादे, कुणाल रामटेके, देवेंद्र मोटघरे, सागर हूमने, रत्नेश उके, मिलिंद खोबराडगे, सात्विक रामटेके,सरगम हुमने, राजा नंदेश्वर, रश्मि नगदौने, प्रज्ञा मेश्राम, वर्षा रामटेके, महिमा पारेकर, नविता रावतकर, सारंगराव हूमने नरेंद्र रामटेके, सुखनंदन मेश्राम, अशोक वाहने,संघमित्रा वाहने, एवम हरीश वाहने का महत्वपूर्ण योगदान रहा, यह जानकारी डाक्टर घनश्याम मेश्राम ने दी !


