मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, 20 जिलों में कोहरा, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। साथ ही, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मंगलवार को कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली जैसे जिले शामिल हैं।

बारिश और तापमान में गिरावट का असर
सोमवार को नरसिंहपुर, जबलपुर और सागर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते दिन के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई। रात का सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और धार में भी दिन का तापमान काफी कम रहा, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।

17 जनवरी से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में आज बूंदाबांदी हो सकती है। 17 जनवरी से ठंड का असर और तेज होने की संभावना है।

कोहरा और ठंड से बचने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड और कोहरे के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। अत्यधिक ठंड में घर से बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!