छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी, अगले 48 घंटे में गिर सकता है तापमान

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कहीं हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, तो कहीं सर्द हवाओं का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। विशेषकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को दंतेवाड़ा ने 29.9°C के साथ प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया, जबकि दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.2°C रहा।

मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने से उत्तर से ठंडी हवाएं आने की संभावना बन रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा भी छा सकता है। राजधानी रायपुर में हल्की धुंध की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

राजधानी में मौसम का हाल

रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादल रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहने की संभावना जताई है। धुंध की स्थिति के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!