रायपुर संभाग
कल कोण्डागांव समेत 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM साय, करेंगे रोड शो और विकास कार्यों का लोकार्पण

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जनवरी, सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा और कोण्डागांव का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे वृहद पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में उनकी विशेष उपस्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- सुबह 10:05 बजे: मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़ेबचेली (दंतेवाड़ा) के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 11:30 बजे: बड़ेबचेली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे।
- दोपहर 12:40 बजे: हेलीकॉप्टर से सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचकर मिनी स्टेडियम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
- अपराह्न 3:00 बजे: कोण्डागांव पहुंचेंगे और रोड शो में भाग लेंगे। इसके पश्चात स्टेडियम ग्राउंड, विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
- शाम 5:15 बजे: कोण्डागांव से रवाना होकर पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर तीनों जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोड शो और लोकार्पण कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है।