मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, ग्वालियर और सागर संभाग में बारिश का अलर्ट, भोपाल में हल्की बूंदाबांदी, जानिए ताजा मौसम अपडेट

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राजधानी भोपाल में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। रविवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए हैं और सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के कारण, प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ रहा है। शीतलहर के चलते कई शहरों का पारा गिर गया है। शहडोल का कल्याणपुर 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, रीवा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 29.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बादल हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। रीवा में 5, मंडला में 5.4, उमरिया में 6.5, खजुराहो में 6.6, पचमढ़ी में 7.2, राजगढ़ में 7.2, जबलपुर में 7.5, बालाघाट में 7.5, रायसेन में 8.5, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, उज्जैन में 11.8, और इंदौर में 14.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान भी गिरा, जिसमें उज्जैन में 27.5, इंदौर में 27.02, जबलपुर में 27.2, भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!