मध्यप्रदेश
प्रदेश में शीतलहर से ठंड बढ़ने का अनुमान, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर चक्रवात बन गया है, जिससे हवाओं का रुख पूर्वी हो गया है। इस बदलाव के कारण रात के तापमान में वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं में नमी आने से शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं और ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि, अगले 48 घंटों में शीतलहर चलने से ठंड में इजाफा होगा। शुक्रवार को शहडोल में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं पचमढ़ी में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा।