बस्तर संभाग

सुकमा-बीजापुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली ढेर , अभी भी फायरिंग जारी…….

सुकमा (शिखर दर्शन) // सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड) और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन) के जवानों के साथ चल रही है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। इस घटना की पुष्टि सुकमा के एसपी, किरण चौहान ने की है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा, जिससे मारे गए नक्सलियों की सही संख्या का पता चल सकेगा।

यह घटना बीते दिनों बीजापुर के अंबली क्षेत्र में हुए IED ब्लास्ट के बाद हुई है, जिसमें दंतेवाड़ा के DRG के आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जाकर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया था और प्रदेश से नक्सलवाद को समूल नष्ट करने का संकल्प दोहराया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!