रायपुर संभाग

रायपुर नगर निगम में सामान्य महिला के लिए आरक्षण

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम को महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि बिलासपुर नगर निगम को OBC (आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग) के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं, भिलाई नगर निगम भी OBC के लिए आरक्षित किया गया है, और दुर्ग नगर निगम को OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है। चरौदा नगर निगम भी OBC के लिए आरक्षित किया गया है। रिसाली नगर निगम को अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि रायगढ़ नगर निगम को SC के लिए आरक्षित किया गया है।

अंबिकापुर नगर निगम को अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है। यह कदम राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों में समाज के विभिन्न वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!