रायपुर संभाग

नक्सल हमले में जवानों के शहीद होने पर मुख्यमंत्री साय ने रोका कार्यक्रम, 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

महासमुंद (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 8 जवानों और एक वाहन चालक को शहीद कर दिया। यह दर्दनाक घटना शनिवार दोपहर बीजापुर के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली के पास हुई। घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम को बीच में रोककर शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत कार्यक्रम रोककर मंच से शहीदों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और अतिथियों ने भी दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

घटना का विवरण:
शनिवार, 6 जनवरी को दंतेवाड़ा, नारायणपुर, और बीजापुर की संयुक्त सुरक्षा बल पार्टी माओवादी विरोधी अभियान के बाद वापस लौट रही थी। दोपहर करीब 2:15 बजे कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट कर दिया। इस हमले में डीआरजी के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए।

घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहीदों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!