दुर्ग संभाग

सनकी पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, मामला दर्ज

बेमेतरा (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव में आधी रात के समय घटित हुई। सनकी पति ने घर के बाथरूम में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति दुर्गा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से राज मिस्त्री है। मृतिका का नाम गंगोत्री विश्वकर्मा बताया जा रहा है, जिनकी दर्दनाक मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की गहन जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह दिल दहला देने वाली घटना इलाके में शोक की लहर पैदा कर गई है, और लोग हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस अब मामले की पूरी छानबीन कर रही है ताकि आरोपित को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!