मध्यप्रदेश

घना कोहरा, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक: दिल्ली-पंजाब से आने वाली ट्रेनें 10 घंटे लेट, देखें पूरी सूची

ग्वालियर (शिखर दर्शन) //
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ग्वालियर और चंबल संभाग में ठंड के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिसका असर यातायात पर पड़ रहा है। ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगने के कारण अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देर से चल रही हैं।

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। दिल्ली और पंजाब से आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें 10 घंटे तक देर से चल रही हैं। सड़कों पर भी भारी ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है, जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं।

ग्वालियर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। इसके साथ ही, ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

देर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • सचखंड एक्सप्रेस: 11.15 घंटे लेट
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: 5.45 घंटे लेट
  • जीटी एक्सप्रेस: 4.47 घंटे लेट
  • श्रीधाम एक्सप्रेस: 3.30 घंटे लेट
  • वंदे भारत एक्सप्रेस: ढाई घंटे लेट
  • राजधानी एक्सप्रेस: 2 घंटे लेट

यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन समय की पुष्टि जरूर कर लें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!