Blog

कोरबा में सड़क हादसों का कहर, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा (शिखर दर्शन) // कोरबा में तेज रफ्तार ने दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान ले ली और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं, जिनमें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पहली घटना बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाटी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड, दोनों एसईसीएल कर्मचारी, मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। वहीं, दो अन्य घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्यामलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

दूसरी घटना रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी, जहां तेज रफ्तार ओला स्कूटी एक ट्रैक्टर से टकरा गई। स्कूटी पर चार लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियां घायल हो गईं। इनमें से एक युवती की हालत गंभीर है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!