Blog

भोपाल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा, सर्दी का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड और कोहरे के ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताई है।

कोहरे की चादर में लिपटे जिले

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा छाया हुआ है। इन इलाकों में ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

न्यूनतम तापमान वाले शहर

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहडोल का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • छतरपुर: 4.4°C
  • पचमढ़ी: 4.6°C
  • शाजापुर: 5.5°C
  • अशोकनगर और नीमच: 6.3°C

दतिया में बढ़ी ठंड

दतिया शहर में भी घने कोहरे की चादर बिछी हुई है। सुबह से ही ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। जो बाहर निकले, उन्होंने अलाव का सहारा लिया। यहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बरकरार रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!